हरदवन में घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट, कई घायल

प्रतिनिधि, डोभीडोभी थाने के हरदवन गांव की एक विधवा सतिया देवी के घर में रविवार की देर रात उनके पड़ोसियों (परिवार वाले) ने घुस कर मारपीट की और हजारों रुपयों के सामान लूट लिये. इस मारपीट में सतिया देवी का बेटा दिनेश दास, बहू रीता देवी व सुनीता देवी व उनकी बेटी मीना देवी घायल […]

प्रतिनिधि, डोभीडोभी थाने के हरदवन गांव की एक विधवा सतिया देवी के घर में रविवार की देर रात उनके पड़ोसियों (परिवार वाले) ने घुस कर मारपीट की और हजारों रुपयों के सामान लूट लिये. इस मारपीट में सतिया देवी का बेटा दिनेश दास, बहू रीता देवी व सुनीता देवी व उनकी बेटी मीना देवी घायल हो गयीं. घायलों को डोभी स्थित पीएचसी में भरती कराया गया. डॉक्टरों ने रीता देवी व दिनेश दास की गंभीर स्थिति देखते हुए मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. सतिया देवी ने इस मामले में डोभी थाने में लूटपाट व मारपीट की शिकायत दर्ज करायी है. डोभी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार ने बताया कि महिला ने हरदवन के लखन दास, गणेश दास, वीरेंद्र दास, कैलू दास, सुरेश दास, विजय दास, कुलेजन दास व टुन्नू दास को नामजद आरोपित बनाया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दो परिवार के बीच मारपीट हुई है. दूसरे पक्ष ने भी आवेदन दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >