फोटो- बैठक में शामिल अधिकारी व नागरिक.प्रतिनिधि, शेरघाटीछठ व मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रविवार को आमलोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन ने एक बैठक की. इसमें लोगों ने हमजापुर छठ घाट व इंदिरा नगर घाट पर नगर पंचायत द्वारा सफाई शुरू नहीं किये जाने का मामला उठाया. बैठक में थानाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने चिह्नित छठ घाटों की सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती किये जाने की बातें कहीं. प्रखंड के बार गांव में ग्रामीणों द्वारा शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गयी. बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि शांति बहाल केवल प्रशासन व पुलिस नहीं कर सकती है. इसमें जन सहयोग जरूरी है. हम आपके के साथ खड़े हैं. केवल कदम से कदम मिला कर चलने की जरूरत है. पर्व त्योहार के दौरान अफवाह से बचे. अफवाह ही अशांति की जननी है. मौके पर उपप्रमुख कृष्णनंदन कुमार, रामलखन पासवान, रामचंद्र प्रसाद यादव, सरपंच जुलेखा खातून, कंचन गुप्ता, शाहिद इमाम व दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद थे.
छठ व मुहर्रम शांति से मनाने के लिए बैठक
फोटो- बैठक में शामिल अधिकारी व नागरिक.प्रतिनिधि, शेरघाटीछठ व मुहर्रम को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए रविवार को आमलोगों व जनप्रतिनिधियों के साथ स्थानीय प्रशासन ने एक बैठक की. इसमें लोगों ने हमजापुर छठ घाट व इंदिरा नगर घाट पर नगर पंचायत द्वारा सफाई शुरू नहीं किये जाने का मामला उठाया. बैठक में थानाध्यक्ष […]
