अन्नकुट का 56 भोग परोसा गया

फोटो-मुख्य संवाददाता, गयादीपावाली व अन्नकुट पर भगवान को चढ़ाये गये 56 भोग का प्रसाद रविवार को लोगों में बांटा गया. ब्राह्मण भोज भी कराये गये. 56 भोग का आयोजन केपी रोड धामी टोला स्थित डालमिया भवन में किया गया, जहां शिवराम डालमिया, शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया, बादशाह डालमिया, रितु डालमिया समेत डालमिया परिवार […]

फोटो-मुख्य संवाददाता, गयादीपावाली व अन्नकुट पर भगवान को चढ़ाये गये 56 भोग का प्रसाद रविवार को लोगों में बांटा गया. ब्राह्मण भोज भी कराये गये. 56 भोग का आयोजन केपी रोड धामी टोला स्थित डालमिया भवन में किया गया, जहां शिवराम डालमिया, शिव कैलाश डालमिया उर्फ मुन्ना डालमिया, बादशाह डालमिया, रितु डालमिया समेत डालमिया परिवार द्वारा सामूहिक भोज पर शहर के गण्यमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था. इसमें सभी वर्ग के लोग थे. इसमें महिलाएं भी प्रसाद ग्रहण कर रही थीं. यह आयोजन दिन के डेढ़ बजे किया गया. इससे पहले 56 भोग का चढ़ावा भगवान को चढ़ाया गया. इस मौके पर मुन्ना डालमिया ने बताया कि हर साल अन्नकुट का प्रसाद सामूहिक रूप से परोसा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >