झुमटा के दौरान हुई थी गोलीबारी, रोड़ेबाजी व मारपीट
खिजरसराय : बंडी गांव के टोला कल्याणपुर में हुई गोलीबारी, रोड़ेबाजी व मारपीट प्रकरण में स्थानीय थाना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.
होली के झुमटा के दौरान डीजे पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर उक्त घटना हुई थी. इस मामले में सुरेंद्र यादव ने घर में घुस कर परिवारों के साथ मारपीट करने और फायरिंग के मामले में गांव के रंजीत कुमार, अवधेश यादव, अरुण यादव, साधु यादव, चारो यादव, रामदेव यादव, नीतीश यादव, विकास कुमार और राजीव कुमार, प्रमोद यादव और अशोक यादव पर सुरेंद्र यादव की पत्नी मिंता देवी ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. वहीं, दूसरे पक्ष के विकास यादव ने सुरेंद्र यादव, पवन कुमार, पप्पू कुमार, रंजन कुमार व सिकंदर कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें झुमटा निकलने के दरम्यान गोलीबारी और छत से पथराव करने का आरोप लगाया गया है.
अब पुलिस के लिए सवाल बना हुआ है कि गोली किस ओर से चलायी गयी है. इस मामले में सोशल मीडिया पर दो युवक पवन कुमार और सिकंदर यादव का हाथ में हथियार लिया फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इसमें दोनों युवक हाथ में हथियार लिये दिख रहे हैं. इस फोटो को वरीय अधिकारियों के व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है. वहीं, इस मामले में दोनों ओर से किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस मामले में डीएसपी रमेश कुमार दूबे ने बताया कि फोटो के आधार पर उक्त हथियार की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
