फिर बोधगया पहुंचेगी एनआईए की टीम

बोधगया : एनआईए की टीम जांच के सिलसिले में बम प्लांट करनेवाले आतंकियों को बारी-बारी से बोधगया लाकर उसका डेमो ले रही है. शनिवार को आतंकी दिलावर हुसैन उर्फ उमर की निशानदेही पर कालचक्र मैदान के पास स्थित शौचालय से एक बम बरामद किया गया है. ऐसे बम बरामद होने के बाद बोधगया की सुरक्षा […]

बोधगया : एनआईए की टीम जांच के सिलसिले में बम प्लांट करनेवाले आतंकियों को बारी-बारी से बोधगया लाकर उसका डेमो ले रही है.
शनिवार को आतंकी दिलावर हुसैन उर्फ उमर की निशानदेही पर कालचक्र मैदान के पास स्थित शौचालय से एक बम बरामद किया गया है. ऐसे बम बरामद होने के बाद बोधगया की सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है.
हालांकि बम प्लांट करने के मामले में फरार एक और आतंकी के पकड़े जाने के बाद एनआईए द्वारा उसे भी बोधगया लाया जायेगा. कयास यह लगाया जा रहा है कि उक्त आतंकी द्वारा बोधगया क्षेत्र में कहीं-न-कहीं बम या फिर हैंड ग्रेनेड छिपाया गया होगा. उसका पता उसके बोधगया आने के बाद ही चल पायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >