भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पारित किये गये राजनीतिक प्रस्ताव
बोधगया : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी आज शिखर को छू रहा है. 26 मई 2014 को जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब देश अनेक चुनौतियों […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
बोधगया : भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें कहा गया कि नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी आज शिखर को छू रहा है. 26 मई 2014 को जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब देश अनेक चुनौतियों से घिरा था. सीमाओं की सुरक्षा हो या आर्थिक आत्मनिर्भरता, अनुसूचित जाति-जन जाति , पिछड़े, अतिपिछड़े या महिलाओं के सम्मान, हर क्षेत्र में अनिश्चितता व असफलता का वातावरण व्याप्त था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ अपना कार्य आरंभ किया ,
जिसका सुफल आज हर तरफ दिखाई दे रहा है. राष्ट्र सर्वोपरि व अंत्योदय के व्यापक लक्ष्य के साथ श्रमसाध्य दृढ़ निश्चय की बदौलत भारतीय जनता पार्टी की यात्रा के वर्तमान से स्पष्ट है कि हमारा राजनीतिक उद्देश्य अन्य पार्टियों से भिन्न है.
राजनीतिक प्रस्ताव में गरीबों के हित में बड़े फैसले, पिछड़े व अन्य पिछड़ाें के उत्थान के लिए सरकार, अनुसूचित जाति व जनजातियाें के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्पित, नारी सशक्तीकरण, गरीबाें काे सुरक्षा कवच, सबके लिए आवास, सबके के लिए स्वास्थ्य, किसानाें की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य, उज्जवला याेजना महिलाआें के लिए वरदान, स्वच्छता सबके लिए, बिजली से राेशन हाेते सभी गांव, कृषि के लिए अलग फीडर की स्थापना, सड़काें से तेज हाेती विकास की गति, सशक्त युवा, सशक्त भारत, राष्ट्रीय नागरिक पंजिका(एनआरसी) के कार्याें का स्वागत,
भ्रष्टाचार से जंग-दहशत में आर्थिक अपराधी, शहरी नक्सलवाद का खतरा, तीन तलाक से मुक्ति-महिला समानता की आेर बढ़ते कदम, बलात्कारी काे कठाेर दंड का प्रावधान आदि विषयाें पर राजनीतिक प्रस्ताव पारित किये गये. इस दाैरान बिहार भाजपा अपने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया है जिसमें कहा गया है कि पार्टी में समाज के सभी वर्गाें के कल्याण, अनुसूचित जाति/जनजाति व पिछड़े वर्गाें के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लेकर जनाधार में उल्लेखनीय वृद्धि की है. वंचित वर्गाें काे मुख्य धारा से जाेड़ने, अल्पसंख्यक
वर्ग की महिलाआें काे देश की
मुख्य धारा में शामिल करने व सभी गरीबाें के कल्याण के प्रयासाें से पार्टी के प्रति नये समर्थक वर्गाें की स्वीकार्यता में वृद्धि हुई है. हम इस प्रयासाें काे आम जन तक ले जाने का संकल्प लेते हैं.
भाजपा के झंडों से पटा बोधगया, कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह
प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में जुटे हैं मंत्री, सांसद, विधायक व अन्य सदस्य
पुराने जेलखाने में शुरू हुआ बालक गृह
काफी समय से उपयोग में नहीं था भवन
गौरतलब है कि पुराना जेलखाना परिसर काफी समय से प्रशासनिक उपयोग में नहीं था. हालांकि कुछ वर्ष पहले ही भवन निर्माण विभाग द्वारा यहां दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है. इसी बिल्डिंग में भूले-भटके बच्चों को रखा जाना है. जिला बाल संरक्षण इकाई से जुड़े सूत्रों की मानें, तो हाल ही में इस भवन का निरीक्षण किया गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह जगह सही पाये जाने पर बच्चों को यहां रखने का निर्देश दिया गया.
मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ी, पर इंतजाम नाकाफी
किसी भी दिन मगध मेडिकल काॅलेज में हो जायेगा हंगामा!
प्रबंधन के पास कोई ठोस प्लान नहीं
इस संबंध में अधीक्षक डाॅ बिजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि आइसीयू का विस्तार करना है. ऐसे में फार्मेसी काउंटर को उस जगह से हटा दिया जायेगा. कैंपस में मंदिर के पास एक कमरा तैयार कराया गया है, उसमें फार्मेसी काउंटर बनाया जायेगा. इसके लिए तैयारियां चल रही हैं. रजिस्ट्रेशन काउंटर को लेकर फिलहाल अभी कोई योजना नहीं है.
आइआइएम के छात्रों को मोटिवेट करेंगे मल्टीनेशनल कंपनियों के पदाधिकारी
शैक्षणिक संस्थानाें के 100 गज के दायरे में नहीं बिकेगा तंबाकू उत्पाद : डॉ याेगेश कुमार
बच्चाें और नाबािलगों काे बचाना बेहद जरूरी
मंगलवार काे जिला के सभी संबंधित अधिकारियों को तंबाकू नियंत्रण के गुर सिखाने के लिए सीड्स व जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में एक संवेदीकरण सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला में डीडीसी किशोरी चौधरी ने बताया कि तंबाकू के दुष्परिणामों से बच्चों व नाबािलगों को बचाना जरूरी है. उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्कूलों में इस कार्यक्रम का संचालन कर बच्चाें काे जागरूक करें. सभी शिक्षण संस्थानों के पास से तंबाकू उत्पाद की दुकानों को यथाशीघ्र हटाया जाये. इस आदेश के उल्लघनकर्ताओं को काेट्पा, जेजे एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दंडित किया जायेगा.
बच्चे व युवा हाेते हैं सॉफ्ट टारगेट: दीपक मिश्र
सीड्स के कार्यपालक निदेशक दीपक मिश्रा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तंबाकू नियंत्रण की जरूरत पर बल दिया. बिहार के विभिन्न जिलों में अब तक किये गये गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. श्री मिश्रा ने बताया कि बच्चे व युवा तंबाकू उद्योग का सबसे सॉफ्ट टारगेट होते हैं, जिन्हें लुभाने के लिए तंबाकू कंपनी तरह-तरह के हथकंडे अख्तियार करती है. श्री मिश्र ने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में सभी विभागों को अपनी भूमिका निभाने का सुझाव दिया.