हसपुरा में ट्रक से कुचल कर मजदूर की मौत, किया हंगामा समझौते पर बनी बात

शराब के नशे में हंगामा करता युवक गिरफ्तार थाने सेे शौच के बहाने युवक हुआ फरार बोधगया : पिछले कई दिनों से शराब के नशे में घर में व घर के बाहर हंगामा करनेवाले युवक ज्ञान प्रभाकर उर्फ गुड्डु को पुलिस ने पच्छट्टी मुहल्ले से रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. युवक को रात […]

शराब के नशे में हंगामा करता युवक गिरफ्तार

थाने सेे शौच के बहाने युवक हुआ फरार
बोधगया : पिछले कई दिनों से शराब के नशे में घर में व घर के बाहर हंगामा करनेवाले युवक ज्ञान प्रभाकर उर्फ गुड्डु को पुलिस ने पच्छट्टी मुहल्ले से रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया. युवक को रात में ही थाने लाया गया. लेकिन, शौच के बहाने वह हथकड़ी सरका कर शौचालय से ही फरार हो गया. इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू कर दी गयी. रात को पुलिस जब उसके पच्छट्टी स्थित घर पर पहुंची तो पुलिस को देख वह वहां से भी भाग निकला. अब पुलिस के लिए चुनौती व सिरदर्दी बढ़ती चली जा रही थी. बोधगया थाने की सभी पुलिसकर्मी फरार युवक को पकड़ने के लिए दौड़ लगाने लगे.
लेकिन, युवक के शहर छोड़ कर भागने की आशंका के मद्देनजर गया शहर में भी उस पर निगाह रखी जा रही थी. इसी बीच स्वराजपुरी रोड स्थित यातायात थाने के पास वह एक ई-रिक्शा से स्टेशन की ओर जाते हुए पकड़ लिया गया. इस बारे में बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने बताया कि शराब के नशे में हर दिन हंगामा करने की शिकायत आरोपित के पिता ने की है. उनके लिखित शिकायत पर रविवार की रात को नशे की हालत में गुड्डू को पकड़ा गया था. वह महाबोधि एक्सप्रेस से दिल्ली भागने के फिराक में था. उन्होंने बताया कि मेडिकल जांच में शराब का सेवन की पुष्टि होने के कारण उस पर पहले ही एक मामला दर्ज किया था व उस पर अब थाने से फरार होने के आरोप में भी मामला दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया.
कन्या उत्थान योजना के छह हजार लाभार्थियों की सूची अपलोड
किस उम्र में मिलेंगे कितने रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >