मुआवजे के लिए मृतक के परिजनों का हंगामा

बाइक की ठोकर से घायल सूर्यपुरा के बाल कुमार की हो गयी मौत आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क बीडीओ के चेक देने के बाद सड़क से हटाया शव बोधगया : बाइक की ठोकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने सोमवार को मुआवजे की मांग को लेकर गया-बोधगया रिवर साइड […]

बाइक की ठोकर से घायल सूर्यपुरा के बाल कुमार की हो गयी मौत

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क
बीडीओ के चेक देने के बाद सड़क से हटाया शव
बोधगया : बाइक की ठोकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने सोमवार को मुआवजे की मांग को लेकर गया-बोधगया रिवर साइड रोड को जाम कर हंगामा किया. बोधगया के सूर्यपुरा गांव के रहनेवाले बाल कुमार मांझी (25 वर्ष) की रविवार को विष्णुपद थाना क्षेत्र में एक बाइक से ठोकर लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. वह ठेला लेकर जा रहा था कि एक बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मार दी थी. सोमवार को बाल कुमार मांझी का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया व सरकारी स्तर पर किसी तरह का मुआवजा आदि नहीं मिलने पर लोग आक्रोशित हो गये.
इसके बाद सोमवार की दोपहर बाद करीब ढाई बजे शव के साथ सड़क जाम कर आवाजाही ठप कर दी गयी. सूचना पर पहुंचे बोधगया थानाध्यक्ष शिव कुमार महतो ने लोगों को समझाया व इसकी जानकारी बोधगया बीडीओ को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद बीडीओ ने मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार व कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये का चेक सौंपा. लोगों ने इसके बाद शव को सड़क से हटाया व आवाजाही बहाल हो पायी. मृतक के परिजनों का कहना था कि तत्काल रूप से सहयोग नहीं करने के बाद उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >