बांकेबाजार (गया) : रोशनगंज थाना क्षेत्र के इटवां गांव की कुटिया पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी दुखहरण यादव उर्फ बाबा मनमोहन दास की मंगलवार की देर रात अपराधियों ने पत्थर से सर कूच-कूच कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब लोग मंदिर की ओर मॉर्निंग वाक पर गये. हत्या की खबर मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्रित हो गये और घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी. रोशनगंज थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार व बांकेबाजार थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किये हैं. इधर, हत्या की जानकारी पुजारी के घर शेरघाटी पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी की सिर कूच कर हत्या
बांकेबाजार (गया) : रोशनगंज थाना क्षेत्र के इटवां गांव की कुटिया पर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी दुखहरण यादव उर्फ बाबा मनमोहन दास की मंगलवार की देर रात अपराधियों ने पत्थर से सर कूच-कूच कर हत्या कर दी. घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब लोग मंदिर की ओर मॉर्निंग वाक पर गये. […]

अन्नपूर्णा मंदिर के पुजारी की सिर कूच कर हत्या
थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को दी सूचना : घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने शेरघाटी स्थित मृतक के घर पर परिजनों को हत्या की सूचना दी. सूचना मिलते ही शेरघाटी से मृतक के बड़े बेटे उदय यादव व छोटे अजय कुमार सहित उनके रिश्ते��ार रोशनगंज थाना पहुंचे और शव को देखते ही फफक पड़े. मृतक के दोनों बेटों से थानाध्यक्ष ने पूछताछ की, जिसके आधार पर मामले की छानबीन में जुट गये.
घटनास्थल पर पहुंचे शेरघाटी डीएसपी : मंदिर की पुजारी की हत्या की जानकारी मिलने
अन्नपूर्णा मंदिर के…
के बाद शेरघाटी डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों व मृतक के परिजनों से जानकारी प्राप्त की. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पटना स्थित एफएसएल के अधिकारियों से बात कर घटना की जांच के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया. टीम ने नमूने एकत्रित किये हैं.
मृतक के छोटे पुत्र ने दर्ज करायी एफआईआर : पिता की हत्या के मामले में मृतक के छोटे बेटे अजय कुमार द्वारा अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
अपराधियों को जल्द किया जायेगा गिरफ्तार : पुजारी की हत्या मामले में डीएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्या में सम्मिलित अपराधियों को बहुत जल्द ही चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस घटना में एक भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाया जायेगा.
शेरघाटी का रहनेवाला था पुजारी दुखहरण यादव
एफएसएल टीम ने घटनास्थल से एकत्रित किये नमूने
गया से मंगवाया गया डॉग स्क्वाड
थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार द्वारा जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ता मंगवा कर घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया. इस संबंध में डॉग एक्सपर्ट पवन कुमार व विष्णु प्रसाद द्वारा कुत्ते के माध्यम से घटनास्थल पर निरीक्षण करवाया गया. उन्होंने बताया कि अपराधियों का लोकेशन मोरहर नदी की ओर है व नदी में पानी होने के कारण खोजी कुत्ता अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच कर नदी के किनारे ही रुक गया.