साेनडीहा गैंगरेप : एक आैर आरोपित का सरेंडर

गया : साेनडीहा गैंगरेप के मामले में साेमवार काे एक आैर आराेपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. साेमवार काे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के नहीं रहने के कारण एडीजे फाेर की अदालत में आराेपित कमलदह गांव के उपेंद्र पासवान ने सरेंडर किया. गाैरतलब है कि विगत 13 जून काे बाजार से घर […]

गया : साेनडीहा गैंगरेप के मामले में साेमवार काे एक आैर आराेपित ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. साेमवार काे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के नहीं रहने के कारण एडीजे फाेर की अदालत में आराेपित कमलदह गांव के उपेंद्र पासवान ने सरेंडर किया.
गाैरतलब है कि विगत 13 जून काे बाजार से घर लाैटने के दाैरान काेंच थाने के साेनडीहा गांव के पास मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. इससे पहले कमलदह गांव के रमेश पासवान व रामू पासवान सात जुलाई काे काेर्ट में सरेंडर किया था.
इस मामले में अब तक 12-13 लाेगाें की गिरफ्तारी व काेर्ट में सरेंडर हाे चुका है. अभी भी इस घटना के दाे-तीन आराेपित पुलिस गिरफ्त से फरार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >