अब जंक्शन पर कैटरिंग स्टॉलों में लगायी जायेंगी स्वाइप मशीनें

गया : रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुविधा को देखते हुए लाइसेंसधारी वेंडरों को स्वाइप मशीन कैशलेस देने का निर्णय लिया है. आये दिन रेल यात्रियों से कैटरिंग स्टॉल चलानेवालाें द्वारा अधिक पैसे वसूल लिया जाता है. इसकी लिखित शिकायत रेल यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से की है. रेलवे अधिकारियों ने शिकायत को […]

गया : रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों को सुविधा को देखते हुए लाइसेंसधारी वेंडरों को स्वाइप मशीन कैशलेस देने का निर्णय लिया है. आये दिन रेल यात्रियों से कैटरिंग स्टॉल चलानेवालाें द्वारा अधिक पैसे वसूल लिया जाता है. इसकी लिखित शिकायत रेल यात्रियों ने रेलवे के वरीय अधिकारियों से की है.
रेलवे अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जंक्शन पर कैटरिंग स्टॉल संचालकों के साथ-साथ लाइसेंसधारी वेंडरों को स्वाइप मशीन लैशलेस देने का निर्णय लिया है. अब रेल यात्री चाय, नाश्ता, भोजन व अन्य खान-पान की सामग्री करने के लिए एटीएम व क्रेडिट कार्ड से खरीद सकेंगे. अब कैटरिंग स्टॉल पर स्वाइप मशीन कैशलेस लगाये जायेंगे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को धरातल पर उतरने के लिए वरीय अधिकारियों से बातचीत की गयी है.
रेलवे व बैंक के अधिकारियों के बीच भी इस मामले को लेकर बातचीत हुई है. जल्द ही स्वाइप मशीन की सुविधा दी जायेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले ट्रेनों के पेंट्रीकार में स्वाइप मशीन की सुविधा दी गयी. अब कैटरिंग स्टॉल के संचालकों को भी यह सुविधा दी जायेगी.
यात्रियों से नहीं वसूला जायेगा अधिक पैसा
आये दिन रेल यात्रियों से खान-पान वाली सामग्रियों पर कैटरिंग स्टॉल संचालकों द्वारा दाम से अधिक पैसेेे लिये जाते हैं. इसकी लिखित शिकायत अाये दिन रेलवे अधिकारियों से की जाती है. इन कैटरिंग स्टॉल संचालकों पर जुर्माना भी ठोका जाता है. इसके बावजूद भी रेल यात्रियों से दो, चार व पांच रुपये अधिक लियेेे जा रहे थे. इस अवैध धंधा को रोकने के लिए ही रेलवे अधिकारियों ने स्वाइप मशीन देने का निर्णय लिया है.
स्टॉलों पर अधिक पैसे मांगने पर डीआरएम को कर सकते हैं ट्वीट
गया जंक्शन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर नौ नंबर प्लेटफॉर्म तक 10 कैटरिंग स्टॉल लगाये गये हैं. इन सभी कैटरिंग स्टॉल संचालकों को स्वाइप मशीन दिये जायेंगे, ताकि, रेल यात्रियों से अधिक पैसा न लिया जाये. इसके बावजूद रेल यात्रियों से अधिक पैसा लिया गया तो कैटरिंग स्टॉल संचालक का लाइसेंस रद्द कर दी जायेगी.
अगर रेल यात्रियों से कैटरिंग स्टॉल संचालक द्वारा अधिक पैसा मांगा जाता है तो सीधे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से ट्वीट कर सूचना दे सकते हैं. सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर जांच की जायेगी. जांच में सही पाये जाने पर कैटरिंग स्टॉल संचालकों का लाइसेंस रद्द कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >