पत्नी को जला कर मारने का आरोपित गिरफ्तार

तीन जून की रात औरंगाबाद की ज्योति की चेरकी के भूसिया गांव में जला कर की गयी थी हत्या बोधगया : पत्नी को जला कर हत्या करने के आरोपित गुड्डु विश्वकर्मा को चेरकी थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गुड्डु विश्वकर्मा भूसिया गांव का रहने वाला है व उसकी शादी लव मैरेज […]

तीन जून की रात औरंगाबाद की ज्योति की चेरकी के भूसिया गांव में जला कर की गयी थी हत्या

बोधगया : पत्नी को जला कर हत्या करने के आरोपित गुड्डु विश्वकर्मा को चेरकी थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. गुड्डु विश्वकर्मा भूसिया गांव का रहने वाला है व उसकी शादी लव मैरेज के तहत 2015 में दाउदनगर के कसमा-खैरी गांव के धर्मेंद्र विश्वकर्मा की बेटी ज्योति के साथ हुई थी. इसके दो बच्चे भी हैं व बच्चे होने के बाद गुड्डु ससुराल से दहेज के रूप में रुपये की मांग को लेकर ज्योति को प्रताड़ित करता रहता था. इसी क्रम में पिछले तीन जून की रात में केरोसिन छिड़क कर ज्योति की हत्या कर दी गयी व शव को जला दिया गया था.
चेरकी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में ज्योति के पिता धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने पति गुड्डु विश्वकर्मा व ज्योति की सास को आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज कराया था. घटना के बाद से गुड्डु फरार चल रहा था, पर सोमवार को उसके गांव पर होने की सूचना पर दबोच लिया गया. सोमवार को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया. उसकी मां फिलहाल फरार चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >