एसएसपी ने किया पंचानपुर ओपी प्रभारी को पुरस्कृत

गया : एसएसपी राजीव मिश्रा ने मऊ ओपी प्रभारी संतलाल सिंह को पुरस्कृत किया है. एसएसपी ने बताया कि संतलाल जब पंचानपुर ओपी प्रभारी थे तब एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया था. शराब धंधेबाज पिंटू चौधरी को छोड़ने के लिए नीरज कुमार ने 20 हजार रुपये घूस देने का प्रस्ताव ओपी प्रभारी को दिया. […]

गया : एसएसपी राजीव मिश्रा ने मऊ ओपी प्रभारी संतलाल सिंह को पुरस्कृत किया है. एसएसपी ने बताया कि संतलाल जब पंचानपुर ओपी प्रभारी थे तब एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया था. शराब धंधेबाज पिंटू चौधरी को छोड़ने के लिए नीरज कुमार ने 20 हजार रुपये घूस देने का प्रस्ताव ओपी प्रभारी को दिया. ओपी प्रभारी ने पैसा जब्त कर घूस देने के आरोप में नीरज कुमार पर मामला दर्ज कर लिया. इसके साथ ही दुल्हिनगंज, टिकारी के रहनेवाले नीरज कुमार पर केस दर्ज कर हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था. एसएसपी ने आशा व्यक्त की है कि पुलिस पदाधिकारी संतलाल द्वारा किये गये कार्यों से प्रेरणा लेकर काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >