मृतक के साथी की गिरफ्तारी के बाद हुआ हत्या का खुलासा

18 अप्रैल को गया जंक्शन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी से बंधा मिला था एक व्यक्ति का शव गया : पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना राम की गिरफ्तारी के बाद बबलू की हत्या का खुलासा किये जाने का दावा रेल पुलिस ने किया है. रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 18 […]

18 अप्रैल को गया जंक्शन के यार्ड में खड़ी एक मालगाड़ी से बंधा मिला था एक व्यक्ति का शव
गया : पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मुन्ना राम की गिरफ्तारी के बाद बबलू की हत्या का खुलासा किये जाने का दावा रेल पुलिस ने किया है. रेल डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल 2018 को गया जंक्शन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे में रस्सी से बंधे एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया था. उक्त शव की पहचान तत्काल नहीं की जा सकी थी.
बाद में अनुसंधान के दौरान मृतक के एक दोस्त मुन्ना राम को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गयी. पूछताछ के दौरान उसने घटना का खुलासा किया. डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि मुन्ना राम व मृतक बबलू में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.
बाद में मुन्ना राम ने षड्यंत्र के तहत बबलू राम की हत्या कर शव को पटना के गुलजार बाग रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे में बांध दिया था. गया रेल थाना में 18 अप्रैल 2018 को कांड संख्या 98/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >