लड़की ने थानाध्यक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप

गया : मोहनपुर थाना क्षेत्र के टेसवार गांव की रहनेवाली सुमन कुमारी ने मगध मेडिकल कॉलेज में पुलिस को दिये अपने बयान में मोहनपुर थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है. अपने बयान में सुमन कुमारी ने कहा है कि 12 अप्रैल को शाम सात बजे जब वह घर में अकेली थी, तो मोहनपुर थानाध्यक्ष […]

गया : मोहनपुर थाना क्षेत्र के टेसवार गांव की रहनेवाली सुमन कुमारी ने मगध मेडिकल कॉलेज में पुलिस को दिये अपने बयान में मोहनपुर थानाध्यक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है. अपने बयान में सुमन कुमारी ने कहा है कि 12 अप्रैल को शाम सात बजे जब वह घर में अकेली थी, तो मोहनपुर थानाध्यक्ष सादी वर्दी में 12 लोगों के साथ आये और दरवाजा खोलने को कहा, दरवाजा नहीं खोलने पर जबर्दस्ती अंदर घुस गये और हमारे साथ मारपीट करने लगे.
मारपीट के दौरान थानाध्यक्ष ने राइफल के बट से पैर पर मार दिया इसमें मेरा पैर टूट गया है. बचाने के लिए भाभी आयी तो उनके साथ भी थानाध्यक्ष के साथ रहे लोगों ने मारपीट की. इतना ही नहीं गांव के लोग जब बचाने पहुंचे, तो थानाध्यक्ष समेत अन्य लोग फायरिंग भी की. सुमन ने अपने बयान में घर में लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है.
गौरतलब है कि 12 अप्रैल को पुलिस शराब बनाने की सूचना पर टेसवार गांव गयी थी. वहां पुलिस बल पर हमला करने की बात भी कही जा रही थी. हमले में कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आयी थीं. इस घटना में गांव के कुछ लोग भी घायल हुए थे. उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है. इधर मोहनपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि जो लड़की आरोप लगा रही है.
उसका भाई सुनील कुमार शराब धंधेबाज है. अपनी गलती छुपाने के लिए लड़की व अन्य लोग आरोप लगा रहे हैं. पुलिस द्वारा शराब की सूचना पर छापेमारी के दौरान किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है, जबकि गांववालों ने पुलिस बल पर पथराव किया था. टेसवार गांव में पहले भी बालू उत्खनन, शराब धंधा व महुआ बिक्री के आरोप में कई लोग जेल जा चुके हैं. पुलिस की कार्रवाई को दबाने के लिए इस तरह के आरोप लगाये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >