बांकेबाजार : करचोई गांव में रविवार की शाम करीब 30 बिगहा में लगी गेहूं की फसल में आग लग गयी. इसमें फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीणों के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट है. ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम करीब चार बजे हवा तेज रहने के कारण बिजली के तार आपस में टकराये और उससे निकली चिंगारी गेहूं की फसलों को अपने चपेट ले लिया.
देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयीं. इससे गेहूं की सारी फसल जल कर राख हो गयी. ग्रामीण आग की लपटें देख खेत की ओर दौड़ पड़े. अपने-अपने घरों व डीजल पंप-मोटर चालू कर खेत में पानी डाल कर किसी तरह आग पर काबू करने का प्रयास किया.
मुखिया पुत्र अनिल कुमार उर्फ मंटू साव ने बताया कि करचोई गांव के शंभु प्रसाद, रोहित प्रसाद, जीतू सिंह, बलिराम सिंह, मनीष सिंह, मृत्युंजय कुमार समेत गांव के दर्जनों किसानों के खेत में लगी गेहूं की फसल बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आकर राख हो गयी है.
