गया : गया रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफॉर्म पर महिला के साथ अपराधी छिनतई कर फरार हो गये. आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित महिला सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जयपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने महिला के साथ छिनतई की.
छिनतई के बाद महिला ने रेलवे स्टेशन चोर-चोर कहकर शोर मचाया तब प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बाल गंगाधर ने मौके पर पहुंच कर महिला से घटना के बारे में जानकारी ली. सब इंस्पेक्टर ने इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी. सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पूरे प्लेटफॉर्म पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान छह नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर अपराधी को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अपराधी की पहचान चंदौती थाना क्षेत्र के बिथोशरीफ के रहनेवाले मो मुस्लिम के रूप में की गयी है. अपराधी के पास से मंगलसूत्र, चेन, व अन्य सोना के जेवरात के अलावा नकद भी बरामद किये गये. पुलिस ने पूछताछ के बाद अपराधी को जीआरपी को सौंप दिया. रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि आरपीएफ की टीम ने एक अपराधी को पकड़ा है,जिससे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
