नेतागिरी तो होती रहेगी, पहले कैरियर पर दें ध्यान

डीएम पहुंचे आंबेडकर छात्रावास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा नगर निगम व पीएचइडी कराये पानी की व्यवस्था गया : पुलिस लाइन स्थित डॉ आंबेडकर छात्रावास में गुरुवार को डीएम अभिषेक सिंह पहुंचे. जिस वक्त डीएम ने छात्रावास में प्रवेश किया उस वक्त कई विद्यार्थी रोजमर्रा के कार्यों में लगे थे. डीएम को देख सभी चौंक गये. […]

डीएम पहुंचे आंबेडकर छात्रावास, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नगर निगम व पीएचइडी कराये पानी की व्यवस्था
गया : पुलिस लाइन स्थित डॉ आंबेडकर छात्रावास में गुरुवार को डीएम अभिषेक सिंह पहुंचे. जिस वक्त डीएम ने छात्रावास में प्रवेश किया उस वक्त कई विद्यार्थी रोजमर्रा के कार्यों में लगे थे. डीएम को देख सभी चौंक गये. जी बिल्डिंग के समीप बने शौचालय का उन्होंने जायजा लिया और मौके पर पहुंचे नगर निगम के कार्यपालक अभियंता रजनीकांत तिवारी को अविलंब शौचालय को ठीक कराने का निर्देश दिया. इस दौरान काफी संख्या में छात्र वहां पहुंच गये और वह डीएम से छात्रावास की समस्याएं बताने लगे. छात्रों ने कहा कि यहां पेयजल की समस्या अक्सर बनी रहती है. एक ही मोटर पंप लगा है, जो अगर जल जाता है तो उसे ठीक होने में काफी समय लगता है. डीएम ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता चंद्रेश्वर राम को पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने का निर्देश दिया.
उम्र पढ़ने-लिखने की है, नेतागिरी करने की नहीं
सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी एक्ट में दिये गये फैसले के विरोध में दो अप्रैल को भारत बंद की घटना का जिक्र करते हुए डीएम ने कहा कि उस दिन गया में कई लोगों को परेशानी हुई है. लेकिन आप सभी पढ़े लिखे लोग हैं, स्वयं निर्णय ले सकते हैं. क्या सही है और क्या गलत. उन्होंने नेतागिरी करने वाले छात्रों को कहा कि दो से तीन साल पढ़ाई में काफी निर्णायक होते हैं, सभी बातों को छोड़ वह इन सालों की अहमियत को समझें. डीएम ने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज जिस ओहदे पर वह हैं,
उसके लिए उन्होंने सभी बातों को छोड़ सिर्फ पढ़ाई पर ही ध्यान दिया था. इस दौरान कई छात्र उनकी बातों से उत्साहित नजर आये और कहा कि वह भी सिर्फ पढ़ाई करना चाहते हैं. इस दौरान एसडीओ विकास कुमार जायसवाल, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुभाष नारायण, नगर निगम आयुक्त जनार्दन प्रसाद अग्रवाल, उप निदेशक जनसंपर्क एवं नगर निगम के तमाम संबंधित पदाधिकारी एवं आंबेडकर छात्रावास के छात्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >