पत्थरबाजी में दो रेल कर्मचारी घायल

गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर स्टेशन पर पत्थरबाजी के दौरान रेलवे स्टेशन पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गये. रेल सूत्रों ने बताया कि मानपुर स्टेशन पर गया-जमालपुर सुपरफास्ट पैसेंजर को डेढ़ घंटे तक रोक दिया गया. इससे आक्रोशित यात्रियों ने बुधवार को जम कर पत्थरबाजी की. इसमें दो रेल कर्मचारी घायल हो गये. […]

गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर स्टेशन पर पत्थरबाजी के दौरान रेलवे स्टेशन पर तैनात दो कर्मचारी घायल हो गये. रेल सूत्रों ने बताया कि मानपुर स्टेशन पर गया-जमालपुर सुपरफास्ट पैसेंजर को डेढ़ घंटे तक रोक दिया गया. इससे आक्रोशित यात्रियों ने बुधवार को जम कर पत्थरबाजी की. इसमें दो रेल कर्मचारी घायल हो गये. वहीं, स्टेशन पर टी-स्टॉल व कंप्यूटर कक्ष को क्षतिग्रस्त कर दिया. यात्रियों ने जब मानपुर स्टेशन पर पत्थरबाजी की, तो अधिकारी जान बचा कर इधर-उधर भागने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >