दीक्षाभूमि एक्सप्रेस में चोरी, प्राथमिकी दर्ज

गया : रविवार को दीक्षाभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक का सामान चोरों ने चुरा लिया. इस संबंध में पीड़ित मध्य प्रदेश के रहने वाले कुंदन कुमार ने गया रेल थानाध्यक्ष में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि मैं दीक्षा भूमि एक्सप्रेस ट्रेन के […]

गया : रविवार को दीक्षाभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक का सामान चोरों ने चुरा लिया. इस संबंध में पीड़ित मध्य प्रदेश के रहने वाले कुंदन कुमार ने गया रेल थानाध्यक्ष में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

पीड़ित कुंदन कुमार ने बताया कि मैं दीक्षा भूमि एक्सप्रेस ट्रेन के एस- चार में सीट नंबर 20 पर सोया हुआ था. मेरा सारा सामान सीट के नीचे रखा हुआ था.

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद रेलवे स्टेशन तक मेरा सामान सीट के नीचे रखा हुआ था. इलाहाबाद स्टेशन के बाद मेरा सामान चोरी कर लिया गया. पीड़ित ने बताया कि जब नींद टूटी तो देखा कि मेरा बैग नहीं है. पीड़ित ने बताया कि चोर सारा कपड़ा व 3500 रुपये चोरी कर फरार हो गये. कुंदन ने बताया कि मैं मध्य प्रदेश से अपने नानी के घर गया आ रहा था कि बीच रास्ते में ही मेरा सारा सामान चोरी हो गया.

इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >