शिथिल सीडीपीआे पर करें कार्रवाई : डीएम

हर माह 25 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जरूरी गया : समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार काे बाल विकास परियोजना की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जिले में 4613 आंगनबाड़ी सेविकाएं चयनित हैं. डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका द्वारा प्रत्येक माह में 20 से 25 आंगनबाड़ी केंद्रों […]

हर माह 25 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जरूरी

गया : समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार काे बाल विकास परियोजना की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जिले में 4613 आंगनबाड़ी सेविकाएं चयनित हैं. डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी व महिला पर्यवेक्षिका द्वारा प्रत्येक माह में 20 से 25 आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण जरूरी है. उन्हाेंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जहां आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया जाता है, वहां की सेविका/सहायिका को चयनमुक्त किया जाये. समीक्षा में पाया गया कि आमस प्रखंड में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच ठीक से नहीं हो रही है. उप विकास आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने आमस के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीआे) को निर्देश दिया कि आमस के आंगनबाड़ी केंद्रों का ठीक ढंग से निरीक्षण करें.
बंद नहीं रहे आंगनबाड़ी केंद्र
डीएम ने सभी सीडीपीआे को आंगनबाड़ी केंद्रों पर केंद्र का नाम, सेविका का नाम, उनका मोबाइल नंबर व बच्चे को दिये जानेवाले भोजन के छह दिन का मैन्यू साफ-साफ व बड़े अक्षरों में लिखवाना सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में आंगनबाड़ी केंद्र बंद नहीं रहना चाहिये. अगर कोई जनप्रतिनिधि या दबंग व्यक्ति आंगनबाड़ी केंद्र खोलने नहीं देता हैं तो जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना को अवगत कराने काे कहा़
जल्द उपलब्ध कराएं ऊंचाई व वजन मापने की मशीनें
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की ऊंचाई मापने की मशीन, वजन ताैलने की मशीन की जांच का निर्देश दिया. जिन केंद्रों पर नहीं है, वहां 15 अप्रैल तक मशीन उपलब्ध कराने का डीएम ने निर्देश दिया ताकि पोषण व कुपोषण की सही रिपोर्ट तैयार हाे सके. बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत एक अप्रैल से ऑनलाइन फॉर्म भरा जाएगा. बेलागंज में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए भवन बन गया है परंतु अभी तक उसमें आंगनबाड़ी केंद्र शिफ्ट नहीं हुआ है. इसे जल्द शिफ्ट कराने काे कहा गया.
भेजे गये पाेशाक के लिए मिलनेवाले रुपये
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिस सीडीपीआे द्वारा शिथिलता बरती जाती है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में फतेहपुर, डोभी, इमामगंज की प्रगति धीमी पायी गयी. डीएम ने सभी हॉस्पिटल, पीएचसी में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का बैनर लगवाने का निर्देश दिया. पोषाहार वितरण की वित्तीय रिपाेर्ट की समीक्षा में पाया गया कि बोधगया व बेलागंज में बहुत कम रिपाेर्ट जमा किया गया है. सभी बच्चों को पोशाक की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के प्रत्येक बच्चे को 250 रुपये भेजा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >