पुलिसवाला बन कर व्यापारी से 1.65 लाख की ठगी

एक बाइक पर तीन व्यक्ति पहुंचे, पुलिस चेकिंग के नाम पर ली तलाशी अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस, ठग गिरोह पर जताया जा रहा शक गया : औरंगाबाद जिले स्थित हसपुरा बाजार के हार्डवेयर व्यापारी से गुरुद्वारा रोड (बम-पुलिस), गया के पास तीन व्यक्तियों ने पुलिस के नाम पर चेकिंग की और 1.65 लाख […]

एक बाइक पर तीन व्यक्ति पहुंचे, पुलिस चेकिंग के नाम पर ली तलाशी
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस, ठग गिरोह पर जताया जा रहा शक
गया : औरंगाबाद जिले स्थित हसपुरा बाजार के हार्डवेयर व्यापारी से गुरुद्वारा रोड (बम-पुलिस), गया के पास तीन व्यक्तियों ने पुलिस के नाम पर चेकिंग की और 1.65 लाख रुपये लेकर चंपत हो गये. घटना मंगलवार के डेढ़ बजे दिन की है.
जानकारी के अनुसार, हसपुरा मेन रोड पर बाजार में सौंडिक हार्डवेयर नामक दुकान चलाने वाले व्यापारी नागेंद्र प्रसाद अपने परिजनों के साथ गया पहुंचे थे. नागेंद्र प्रसाद को डेल्हा के पास उतार कर गाड़ी से अन्य परिजन चंदौती में शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गये. नागेंद्र प्रसाद डेल्हा से स्टेशन पहुंचे और सामान खरीदारी के लिए पैदल ही बाजार चल दिये. एक दुकान में सामान के लिस्ट व कुछ पैसा जमा कर दूसरे दुकान में खरीदारी के लिए जा ही रहे थे कि उस जगह पर ठगी की घटना हुई.
पहले भी हो चुकी है इस तरह की ठगी की घटना
शहर में ठग व अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि पुलिस व सीबीआई के नाम पर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. जानकारी हो कि टिकारी रोड में सीबीआई के नाम पर डेहरी के एक व्यवसायी से कुछदिन पहले हजारों रुपये की ठगी की गयी थी. उस वक्त ठग आराम से अपने आप को सीबीआई अधिकारी बता कर व्यापारी की जांच की थी.
इसके बाद रमना रोड में एक जैन महिला से लाखों रुपये के गहने की ठगी पुलिस अधिकारी का हवाला देकर कर लिया था. लोगों का कहना है कि यहां अब मुश्किल हो रहा है कि सही में पुलिस अधिकारी जांच करने पहुंचेंगे, तो उनसे भी जांच कराने में डर लगने लगा है. इन दोनों जगहों पर भी 30-35 वर्ष उम्र वाले तीन ठगों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी थी.
यह कहना है थानाध्यक्ष का
कोतवाली थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि व्यापारी के अनुसार पुलिस के नाम पर दो ठगों ने जांच की और 1.65 लाख रुपये लेकर चंपत हो गये. इस तरह का एक ही गिरोह शहर में घटनाओं को अंजाम दे रहा है. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. व्यापारी के आवेदन पर अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही ठग गिरोह का खुलासा कर लिया जायेगा. पुलिस मामले की छानबीन गंभीरता से कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >