स्टेशन रोड में बिजली सप्लाई सबसे खराब

गया : विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति के महासचिव बृजनंदन पाठक ने इंडिया पावर के काम-काज पर सवाल खड़ा किया हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन काॅरपेशनल लिमिटेड के एमडी, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अपनी शिकायतें दर्ज करायी हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया पावर अपने घोषणा के विपरीत काम काज […]

गया : विद्युत उपभोक्ता संघर्ष समिति के महासचिव बृजनंदन पाठक ने इंडिया पावर के काम-काज पर सवाल खड़ा किया हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन काॅरपेशनल लिमिटेड के एमडी, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी को पत्र लिख कर अपनी शिकायतें दर्ज करायी हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया पावर अपने घोषणा के विपरीत काम काज कर रहा है. सबसे खराब स्थिति स्टेशन फीडर की है. यहां सुबह नौ बजे से शाम सात बजे के बीच दो-चार घंटे ही बिजली की आपूर्ति होती है. इस दौरान भी कई बार फ्यूज मरम्मत के नाम पर बिजली सप्लाइ बंद कर दी जाती है. इसकी सूचना भी नहीं दी जाती है.

उन्होंने कहा कि बिल में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जाती है. शिकायत करने पर कोई भी सुनने को तैयार नहीं है. श्री पाठक ने कहा कि इंडिया पावर के काम-काज की निगरानी के लिए कोई प्रभावी संस्था नहीं होने की स्थिति में कंपनी मनमानी कर रही है. उपभोक्ताओं की समस्याओं का कभी समाधान नहीं होता.

स्टेशन इलाके में पिछले महीने एलटीएबी केबलिंग का काम चल रहा था. उसकी वजह से कुछ परेशानी हुई होगी लेकिन इस महीने कहीं भी कोई दिक्कत नहीं है. शहरी क्षेत्र में 20-22 घंटे तक बिजली आपूर्ति की जा रही है. किसी उपभोक्ता को कोई परेशानी है तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इंडिया पावर शहर को लगातार बेहतर बिजली देने का प्रयास कर रही है.
सुनील कुमार मिश्र, मैनेजर (पब्लिक रिलेशन), इंडिया पावर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >