मालगाड़ी हुई बेपटरी बाधित रहीं कई ट्रेनें

गया-पटना रेलखंड की कई ट्रेनें हुई प्रभावित करीब आठ बजे शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित आरआरआई केबिन के पास शनिवार को मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. इससे गया-पटना रेलखंड में लगभग पांच घंटे तक परिचालन बाधित रहा. पटना से गया आने वाली ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं. बेपटरी ट्रेन […]

गया-पटना रेलखंड की कई ट्रेनें हुई प्रभावित

करीब आठ बजे शुरू हुआ ट्रेनों का आवागमन
गया : गया रेलवे स्टेशन स्थित आरआरआई केबिन के पास शनिवार को मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. इससे गया-पटना रेलखंड में लगभग पांच घंटे तक परिचालन बाधित रहा. पटना से गया आने वाली ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुकी रहीं. बेपटरी ट्रेन की खबर ड्राइवर ने स्थानीय रेलवे अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची. इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 7. 30 बजे इंजन को पटरी पर लाने में सफलता पायी. इसके बाद परिचालन शुरू हुआ.
जो ट्रेनें हुईं लेट : घटना के बाद पहली ट्रेन पटना-गया मेमू ट्रेन आठ बजे के बाद गया जंक्शन पहुंचने की सूचना हुई, जबकि इस ट्रेन का गया जंक्शन पहुंचने का समय पांच बजे शाम है. यहीं ट्रेन 53214 बनकर छह बजे गया से पटना के लिए खुलती है लेकिन, शनिवार को यह ट्रेन आठ बजे के बाद गंतव्य को जाने की सूचना दी गयी. घटना के कारण रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस सहित पटना-गया व गया पटना के बीच ट्रेनों का परिचालन काफी प्रभावित रहा.
दो घंटे खड़ी रही जनशताब्दी एक्सप्रेस
मालगाड़ी के बेपटरी होने के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को मानपुर रेलवे स्टेशन पर दो घंटे तक रोक दिया गया. इस कारण रेलयात्रियों ने उग्र होकर हंगामा करना शुरू कर दिया. हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को शांत कराया. जवानों ने रेलयात्रियों को बताया कि गया रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गयी है. इस कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस को मानपुर स्टेशन पर रोका गया है. जवानों ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि जैसे ही गया रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म खाली होगा. वैसे ही ट्रेन को रवाना कर दिया जायेगा. इस आश्वासन के बाद यात्री शांत हुए. तारेगना, बेलागंज व चाकंद के पास पटना-गया पैसेंजर को भी रोका गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >