गया : शहर के गोल बगीचा देवी स्थान में मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे नकाबपोश अपराधियों ने फिल्मी बीच सड़क पर नगर निगम के सफाई मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी. सरेआम हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. उसकी पहचान तेलबिगहा डोमटोली निवासी स्वर्गीय राजेंद्र राम के 27 वर्षीय बेटे कुंदन राम के रूप में की गयी. वह अपने साथी कुंदन के साथ सुबह नाले की सफाई करने घर से निकला था. इस घटना से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है.
फिल्मी अंदाज में निगम के सफाई मजदूर की हत्या
गया : शहर के गोल बगीचा देवी स्थान में मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे नकाबपोश अपराधियों ने फिल्मी बीच सड़क पर नगर निगम के सफाई मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी. सरेआम हुई इस घटना से लोगों में हड़कंप मच गया. उसकी पहचान तेलबिगहा डोमटोली निवासी स्वर्गीय राजेंद्र राम के 27 वर्षीय […]

फिल्मी अंदाज में…
जानकारी के अनुसार, कुंदन राम अपने साथी कुंदन के साथ घर से दूसरे मोड़ गोल बगीचा देवी स्थान के पास पहुंचा ही था कि दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे छह नकाबपोश अपराधियों ने उसे निशाना बना कर गोली चला दी. इससे कुंदन के पेट में तीन गोलियां लगीं. कुंदन बेचैन होकर भागते हुए देवी स्थान की बगल की गली स्थित एक मकान में जा घुसा. मकान के बरामदे में जाकर कुंदन गिर गया. अपराधी भी उसके पीछे वहां पहुंच गये व फिर से एक गोली गर्दन व एक पेट में मार दी. इसके बाद कुंदन वहीं बेसुध हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हालांकि, उसका साथी जान बचा कर भागने में सफल रहा.
लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए मुरारपुर मस्जिद के पास से जीबी रोड की तरफ निकल गये. घटना की सूचना पाते ही परिजन व पुलिस दोनों ही उक्त मकान के पास पहुंच गये. आनन-फानन में परिजनों ने कुंदन को जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटनास्थल से आठ से अधिक खोखे भी बरामद किये हैं. इस संबंध में सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसकी जांच की जा रही है. जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
छह की संख्या में रहे बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से दिया घटना को अंजाम
दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग, वारदात सीसीटीवी में कैद
एक मकान में छिपने के बाद भी तेलबिगहा डोमटोली निवासी कुंदन राम की नहीं बख्शी जान