बेटियाें पर जुल्म करनेवालों काे मिले सख्त सजा : शरद

गया : सोमवार की रात पाैने 11 बजे जदयू (शरद) के संयाेजक पूर्व सांसद शरद यादव व रमई राम गेवाल बिगहा पहुंचे और तन्नू की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. दोनों नेताआें ने तन्नू को श्रद्धांजलि दी और माल्यार्पण किया. साथ ही तन्नू के पिता से मिल कर बातें की आैर उन्हें ढाढ़स बंधवाया. गौरतलब […]

गया : सोमवार की रात पाैने 11 बजे जदयू (शरद) के संयाेजक पूर्व सांसद शरद यादव व रमई राम गेवाल बिगहा पहुंचे और तन्नू की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. दोनों नेताआें ने तन्नू को श्रद्धांजलि दी और माल्यार्पण किया. साथ ही तन्नू के पिता से मिल कर बातें की आैर उन्हें ढाढ़स बंधवाया. गौरतलब है कि बीते माह गेवाल बिगहा बथान से अपहरण किये गये तीन बच्चाें में से एक तनीषा उर्फ तन्नू की अपहर्ता ने नृशंस हत्या कर दी थी. दाे बच्चे बरामद कर लिये गये थे. इस माैके पर शरद यादव ने उपस्थित लोगों के बीच कहा कि भभुआ, सासाराम से आने में रास्ते में मिलने वाले जाम की वजह से काफी देर से यहां पहुंच सके.

उन्हाेंने कहा कि तन्नू के साथ जिस तरह की घटना हुई उसकी वह घाेर निंदा करते हैं. सरकार से लेकर प्रशासन का काम है कि समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे. लाेगाें काे निरंतर इंसाफ मिले. गांव, टाेले, मुहल्ले से लेकर शहर व हर एक घर में कानून का खाैफ हाे. किसी बेटी, महिला पर जुल्म, ज्यादती करनेवालों काे सख्त-से-सख्त सजा मिले,
ताकि घृणित घटना की पुनरावृत्ति न हाे सके. अपराधी ऐसा करने से भय खाएं. ऐसा माहाैल पैदा करना हाेगा. ऐसे अपराधियाें काे कानून के शिकंजे में कस कर सख्त सजा दी जाये. यही उनकी सरकार और प्रशासन से मांग है. वे यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार काे जहानाबाद के लिए रवाना होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >