शराब के खिलाफ चला अभियान, 20 लोग गिरफ्तार

मानपुर : वजीरगंज अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को बड़े स्तर पर शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के तहत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि पकड़े जाने वालों में शराबी और शराब के धंधेबाज दोनों शामिल हैं. साथ ही पुलिस द्वारा देर […]

मानपुर : वजीरगंज अनुमंडल क्षेत्र में बुधवार को बड़े स्तर पर शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया. विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के तहत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया. बताया गया है कि पकड़े जाने वालों में शराबी और शराब के धंधेबाज दोनों शामिल हैं.
साथ ही पुलिस द्वारा देर शाम तक की गयी कार्रवाई के तहत करीब 600 लीटर शराब बरामद की गयी है.
इसके अलावा पांच अन्य लोग भी गिरफ्तार किये गये हैं जिनकी पुलिस को तलाश थी. डीएसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए बड़े स्तर पर पुलिस द्वारा अनुमंडल क्षेत्र में अभियान चलाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >