गया : फाल्गुन पूर्णिमा के दिन गुरुवार की शाम हाेलिका दहन किया जायेगा. शुक्रवार काे चैत्र माह की प्रतिपदा को रंगभरी हाेली खेली जायेगी. हाेली काे लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था सहित हुड़दंगियाें पर नकेल कसने की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.
जिला प्रशासन ने हाेली काे लेकर कई निर्देश भी जारी किये हैं. इसके तहत शराब का सेवन व इसकी बिक्री की जानकारी हाेने पर जिला प्रशासन काे सूचित करने व सांप्रदायिक साैहार्द बिगाड़ने वालाें पर कार्रवाई की बात कही है. डीएम अभिषेक सिंह ने कहा है कि हाेलिका दहन किसी भी बिजली के आेवरहेड तार के नीचे नहीं करने व डीजे, अॉटाे व लाउडस्पीकर से अश्लील गाने बजाने पर पाबंदी रहेगी.
डीएम ने किसी काे जबरदस्ती रंग लगाने व केमिकल युक्त रंगों के प्रयाेग की मनाही के साथ सड़काें पर लहेरियाकट व अनियंत्रित रूप से बाइक नहीं चलाने की भी नसीहत दी है. डीएम ने लाेगाें से अपील की है कि साेशल मीडिया के माध्यम से अफवाह नहीं फैलायें व अफवाह फैलानेवालाें के बारे में प्रशासन काे सूचना दें. उन्हाेंने जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा कई जरूरी नंबर भी जारी कियेेेे हैं.
जारी किये गये टेलीफोन नंबर इस प्रकार हैं-जिला नियंत्रण कक्ष-0631-2222253/2222900, शेरघाटी नियंत्रण कक्ष-06326-252408, 9431822213, नीमचक बथानी नियंत्रण कक्ष-9304333362र व टिकारी नियंत्रण कक्ष-2272554.
