हैप्पी होली : खूब उड़े रंग व गुलाल, होली के गीतों पर थिरके लोग

गया : कहीं ढोल व मंजिरा के थाप पर थिरकते लोग तो कहीं अबीर व गुलाल उड़ाती महिलाएं. कोई एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त है तो कोई एक दूसरे को बधाई देने में. बुधवार को शहर के कई इलाकों में होली मिलन समारोह में ऐसा दृश्य देखने को मिला. हर कोई मस्ती व […]

गया : कहीं ढोल व मंजिरा के थाप पर थिरकते लोग तो कहीं अबीर व गुलाल उड़ाती महिलाएं. कोई एक दूसरे को रंग लगाने में व्यस्त है तो कोई एक दूसरे को बधाई देने में.
बुधवार को शहर के कई इलाकों में होली मिलन समारोह में ऐसा दृश्य देखने को मिला. हर कोई मस्ती व उल्लास के मूड में. राजनीतिक पार्टियों का दफ्तर हो या किसी संस्थान का ऑफिस होली मिलन के बहाने लोगों ने एक दूसरे के बीच की दूरियों को रंग लगा कर कम किया और होली के गीतों पर खूब थिरके.
इस मौके पर हिंदी फिल्म के कई चर्चित गीत मसलन ‘होली खेले रघुवीरा अवध में होली खेले रघुवीरा’, ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे’, ‘आज न छोड़ेंगे बस हमजोली खेलेंगे हम होली, खेलेंगे हम होली’.
आओ सखी खेलें होली एक दूजे के साथ…! : रेनेसांस में इनरव्हील क्लब ऑफ गया के सदस्यों ने होली मिलन समारोह में जमकर मस्ती की. किसी ने गाने गुनगुनाए तो किसी ने ठुमके लगाये. यहां शहर की समाजसेवी महिलाओं ने एक दूसरे की हमजोली बन कार्यक्रम का आनंद लिया.
इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, सचिव सीमा भदानी, भावना सिंह, पीडीसी रीतु डालमिया, दुर्वा सहाय, उषा राज, सिंपी, सुषमा भदानी, रीता कंधवे समेत कई सदस्य मौजूद थी.
नेता व कार्यकर्ताओं पर चढ़ा होली का रंग : जिला भाजपा कार्यसमिति के सदस्य मनोज कुमार यादव के घर पर होली मिलन समारोह में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जम कर होली खेली. एक दूसरे को गुलाल व अबीर लगा कर नेताओं ने होली की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, नरेश चौधरी, राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, राजेश कुमार चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
श्रमिक केंद्र राजेंद्र आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस मौके पर पंडित गोपाल लाल महतो, प्रो. विजय कुमार मिठ्ठु, अशोक सिंह, श्रवण पासवान, राजदेव सिंह, वीरेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.
गया बार एसोसिएशन के ऊपरी मंजिल पर आयोजित होली मिलन समारोह में कौशल किशोर प्रसाद, नंद किशोर श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार मुरारी, मुकेश कुमार, नरेश कुमार सिन्हा, संतोष कुमार, महेश कुमार, अरविंद कुमार सिन्हा उर्फ गुलाब आदि मौजूद थे. श्रीमती राम दुलारी कुंअर धर्मशाला में कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर अभिमन्यु कुमार गुप्ता, विश्वास चंद गुप्ता, रविशंकर कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार गुप्ता व अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.
अधिवक्ता संघ की आेर से होली मिलन समारोह का आयोजन मुख्तार खाना में किया गया. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, सचिव शंभु प्रसाद वर्मा, अधिवक्ता सतीश प्रसाद गुप्ता, कमल नारायण सिंह, बलिराम प्रसाद व अवध किशोर सिंह आदि मौजूद थे. इसके अलावा गया जिला राजपूत संघ, शाक्यमुनि कॉलेज बोधगया, गायत्री परिवार व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
गाेदावरी मुहल्ले में वार्ड पार्षद विनाेद यादव व एपी कॉलाेनी में वार्ड पार्षद गजेंद्र सिंह द्वारा समर्थकाें के बीच हाेली मिलन का समाराेह आयाेजित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >