मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन एक परीक्षार्थी निष्कासित

गया : मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) गयासुद्दीन ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में मिर्जा गालिब कॉलेज से नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया व उसे संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि परीक्षा […]

गया : मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन बुधवार को नकल के आरोप में एक परीक्षार्थी पकड़ा गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) गयासुद्दीन ने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में मिर्जा गालिब कॉलेज से नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया व उसे संबंधित थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. उन्होंने बताया कि परीक्षा की पहली पाली में 16 व दूसरी पाली में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा हॉल से निकलते ही परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी.
शेरघाटी़ अनुमंडल मुख्यालय के सभी 10 केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल केंद्र पर अतिरिक्त विषय की एक भी परीक्षार्थी नहीं थी. अन्य केंद्रों पर भी संख्या काफी कम थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >