लाेक शिकायत में अपील पर मिली बिजली

नवादा के वारिसलीगंज के अखिलेश को मिला न्याय गया : आयुक्त कार्यालय में साेमवार काे लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपील व अनुपालन के 10-10 सहित कुल 20 मामलों में मामलों की सुनवाई की. इनमें नवादा वारिसलीगंज के अखिलेश कुमार रजक, जो बिजली का कनेक्शन जुड़वाने के लिए परेशान […]

नवादा के वारिसलीगंज के अखिलेश को मिला न्याय

गया : आयुक्त कार्यालय में साेमवार काे लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने अपील व अनुपालन के 10-10 सहित कुल 20 मामलों में मामलों की सुनवाई की. इनमें नवादा वारिसलीगंज के अखिलेश कुमार रजक, जो बिजली का कनेक्शन जुड़वाने के लिए परेशान थे, आयुक्त की पहल पर उनकी परेशानी दूर हाे गयी.
आयुक्त के समक्ष सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति, अवर प्रमंडल वारिसलीगंज ने बताया कि अखिलेश कुमार रजक के घर में बिजली का कनेक्शन दे दिया गया है. साथ ही आसपास के दबंग व्यक्तियों द्वारा उन्हें तंग करने के मामले में पकरीबरावां थानाध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर सुनवाई के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा स्थल का भ्रमण किया गया है. आयुक्त ने आवेदक की उपस्थिति में स्थल भ्रमण कर आरोप की जांच करने का निर्देश दिया.
औरंगाबाद के मेराजुद्दीन को भी बड़ी राहत मिली, आैरंगाबाद के भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बताया कि मेराजुद्दीन की जमीन की रसीद हरिहर महतो के नाम पर कट गयी थी. शिकायत की जाांच के दौरान मेराजुद्दीन के दावा को सही पाया पाया गया है कि 89 स्क्वायर मीटर जमीन अपील करनेवाले मेराजुद्दीन की ही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में संशोधन कर दिया गया है. हरिहर महतो से रुपये की वसूली के लिये नीलाम पत्र वाद भी दायर किया गया है.
रुपये प्राप्त होते ही मेराजुद्दीन को उक्त जमीन के रुपये उपलब्ध करा दिये जायेंगे. अनुपालन के एक मामले में अपील करनेवाले शिवजी कुमार पाठक के मामले में गया नगर निगम के नगर प्रबंधक ने बताया कि युगल प्रसाद के घर का छज्जा, जो अतिक्रमण में था, को तुड़वाकर हटवा दिया गया है. इसी प्रकार अन्य मामलों में आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को कारण के साथ स्पष्ट आदेश पारित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >