तनीषा हत्याकांड में पुलिस निष्क्रिय : विधायक

गया : तनीषा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे राजद विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि तनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस शुरू से ही निष्क्रिय रही है. सरकार के कोई आला अधिकारी या मंत्री पीड़ित परिजन से अब तक मिलने तक नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को कोई महत्वपूर्ण […]

गया : तनीषा के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे राजद विधायक सह पूर्व मंत्री सुरेंद्र यादव ने कहा कि तनीषा हत्याकांड मामले में पुलिस शुरू से ही निष्क्रिय रही है. सरकार के कोई आला अधिकारी या मंत्री पीड़ित परिजन से अब तक मिलने तक नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को कोई महत्वपूर्ण लाभ भी नहीं दिया गया है.

सुशासन की बात करनेवाली सरकार में ही बेटियों को सुरक्षित रखने में प्रशासनिक महकमा असफल साबित हो रहा है. गौरतलब है कि गेवाल बिगहा स्थित अखाड़ा पर मुहल्ले की एक बच्ची व दो बच्चों के छह फरवरी को लापता होने का मामला प्रकाश में आया था. इसमें गेवाल बिगहा, अखाड़ा निवासी संजय कुमार की आठ वर्षीय बेटी तनीषा कुमारी उर्फ तन्नू, अरुण कुमार शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र सूरज कुमार व विजय मिस्त्री का नौ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार शामिल हैँ

जिनका मुहल्ले में खेलने के दौरान अपहरण कर लिया गया था. इनमें तनीषा की दुष्कर्म कर हत्या कर दी गयी थी व दोनों छात्रों को बुरी तरह घायल कर गया-बोधगया रोड पर फेंक दिया गया था. घटना को अंजाम देनेवाला छोटू पुलिस की गिरफ्त में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >