टिकट लेकर ही सफर करें यात्री : डिप्टी सीसीएम

गया : भारतीय रेल से एक यात्री होने के नाते लोग तमाम सुविधाओं की अपेक्षा रखते हैं. यह ठीक भी है. लेकिन, लोगों को यह समझना भी होगा कि टिकट लेकर यात्रा करना उनकी भी जिम्मेदारी है. बेटिकट यात्रा करने पर कभी भी फजीहत में फंस सकते हैं. यह बातें हाजीपुर के डिप्टी सीसीएम पीके […]

गया : भारतीय रेल से एक यात्री होने के नाते लोग तमाम सुविधाओं की अपेक्षा रखते हैं. यह ठीक भी है. लेकिन, लोगों को यह समझना भी होगा कि टिकट लेकर यात्रा करना उनकी भी जिम्मेदारी है. बेटिकट यात्रा करने पर कभी भी फजीहत में फंस सकते हैं. यह बातें हाजीपुर के डिप्टी सीसीएम पीके सिन्हा ने गया रेलवे स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों के खिलाफ चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को कहीं. उन्होंने यात्रियों से अपील की कि आपलोगों को हर सुविधा दी जायेगी. यह मेरा प्रयास है.

आप लोगों को सुविधा वरीय अधिकारियों द्वारा दी जा रही है. गया रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर, स्कैनर, सीसीटीवी कैमरा, नयी-नयी ट्रेनें सहित अन्य सुविधा दी जा रही है. उन्होंने यात्रियों से कहा कि आप लोग चाहें, तो स्टेशन को साफ भी रख सकते हैं. खान-पान की सामग्री इधर-उधर न फेंके. यह जिम्मेदारी आपकी भी बनती है. अगर आप लोगों को किसी प्रकार की परेशानी हो तो स्थानीय रेलवे अधिकारियों से शिकायत करें. आपकी शिकायतों ध्यान दिया जायेगा.

चेकिंग में पकड़ाये 31 बेटिकट यात्री : डिप्टी सीसीएम ने गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान 31 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन लोगों से 12 हजार नौ सौ जुर्माना लिया गया. डिप्टी सीसीएम ने चेकिंग के बाद महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया-पटना पैसेंजर ट्रेन सहित अन्य ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया.
चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों से अपील की कि आपलोग बिना टिकट यात्रा न करें. उन्होंने यात्रियों को जहरखुरानी से बचने के उपाय बताये. उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई परेशानी हो तो टीटीई से संपर्क करें. टीटीई आप लोगों को मदद करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >