नाै फरवरी से पेट्रोल-डीजल की बिक्री होगी शुरू
गया : कटारी हिल रोड के गया क्लब कैंपस में स्थित भारत पेट्रोलियम पर प्रशासन द्वारा लगाये गये सील को उच्च न्यायालय के आदेश पर सोमवार को तोड़ा गया. इस पेट्रोल पंप के सर्विस प्रोपराइटर बैजू प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पथ परिवहन विभाग के अधिकारी खुर्शीद आलम अंसारी व एडीएसओ उमेश प्रसाद की उपस्थिति में सील तोड़ा गया है. उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम कंपनी से कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आगामी नाै फरवरी से पेट्रोल-डीजल की बिक्री शुरू कर दी जायेगी.
क्या था मामला : 28 अगस्त 2017 को एक कर्मचारी की लापरवाही से पेट्रोल पंप के पेट्रोल वाले टैंकर में डीजल भरा गया था. इसको लेकर पेट्रोल से चलने वाले दर्जनों वाहनों का इंजन खराब हुआ था. वाहनों के मालिकों द्वारा शिकायत के बाद इस पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया था. तब से यह मामला उच्च न्यायालय में चल रहा था.
