अस्पताल में मरीज ही खड़ी कर रहे दिक्कत

शौचालय में डाल देते हैं सैनिटरी नैपकिन हर दो घंटे में जाम हो जाता है शौचालय हॉस्पिटल जानेवाले लोग नहीं समझते जिम्मेदारी गया : सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी को लेकर लगातार बात होती है,लोग सरकारी व्यवस्था पर कटाक्ष करते हैं.यह सही है कि सरकारी स्तर पर कई चीजों में लापरवाही बरती जाती है. लेकिन अस्पतालों […]

शौचालय में डाल देते हैं सैनिटरी नैपकिन

हर दो घंटे में जाम हो जाता है शौचालय
हॉस्पिटल जानेवाले लोग नहीं समझते जिम्मेदारी
गया : सरकारी अस्पतालों में बदइंतजामी को लेकर लगातार बात होती है,लोग सरकारी व्यवस्था पर कटाक्ष करते हैं.यह सही है कि सरकारी स्तर पर कई चीजों में लापरवाही बरती जाती है. लेकिन अस्पतालों में जाने वाले लोग भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते. उदाहरण है प्रभावती अस्पताल. इस अस्पताल में बहुत सी खामियां तो हैं लेकिन कुछ चीजें जो ठीक हैं,उसे वहां आने वाले लोगों ने खराब कर रखा है.अस्पताल भवन के इनडोर में बने शौचालय हर दो घंटे में जाम हो जाते हैं. कारण है, यहां भर्ती महिला मरीजों द्वारा शौचालय की सीट में सैनिटरी नैपकिन डाल देना.शौचालयों की सफाई करने वाली महिला कर्मचारियों के मुताबिक सुबह में ही सफाई की जाती है
पर दो घंटे बाद ही फिर से शौचालय जाम हो जाता है. फिर यही लोग शोर मचाने लगते हैं कि अस्पताल की व्यवस्था खराब है.सफाईकर्मियों की मानें तो दिन में कई बार शौचालयों से नैपकिन निकालना पड़ता है. कुछ लोगों की नासमझी के चलते सभी को परेशानी झेलनी पड़ती है.
लोगों में सिविक सेंस की कमी
अस्पताल प्रबंधक विमलेश कुमार ने कहा कि यह परेशानी रोज की है. एक तो पहले से ही अस्पताल में शौचालय की कमी है. जो उपलब्ध है उसे भी यहां भर्ती मरीज नैपकीन डाल कर जाम कर देते हैं. बार-बार शौचालय से नैपकीन निकालने के लिए कहने पर महिला सफाईकर्मी भी नाराज हो जाती हैं.श्री कुमार के मुताबिक वार्ड में नैपकिन फेंकने के लिए अलग से डस्टबीन दिया गया है, इसके बावजूद लोग शौचालय की सीट में नैपकिन डाल देते हैं.उन्होंने बताया कि लोगों में सिविक सेंस की बहुत कमी है. लोग जो करते हैं उससे उनकी ही परेशानी बढ़ती है, इसे समझना चाहिए.
मंत्री आ रहे हैं, तो पुराना बोर्ड बदला, चकाचक हो रहा कार्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >