अगार व चबुरा से दो नक्सली गिरफ्तार

गया/कोंच : अलीपुर थानाक्षेत्र के अगार गांव के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार भीम यादव उर्फ नेताजी नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली का काम करता था. उसे दो वर्ष पहले लेवी वसूली के मामले में नामजद अभियुक्त भी बनाया गया था. इस […]

गया/कोंच : अलीपुर थानाक्षेत्र के अगार गांव के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गिरफ्तार भीम यादव उर्फ नेताजी नक्सली संगठन के नाम पर लेवी वसूली का काम करता था. उसे दो वर्ष पहले लेवी वसूली के मामले में नामजद अभियुक्त भी बनाया गया था. इस संबंध में अलीपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि 2016 में लेवी वसूली के एक मामले में उक्त नक्सली को नामजद किया गया था.

उस वक्त से भीम फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि डीएसपी के निर्देश पर घेराबंदी कर नक्सली को गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गये आरोपित से पूछताछ की जा रही है. उधर, कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक, आंती थाने की पुलिस ने प्रखंड के चबुरा गांव से नक्सली धनेस यादव को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया धनेस नक्सली गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज है.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया की आरोपित धनेश यादव के खिलाफ विष्णापुर के खाली एक मकान में सिलिंडर बम रखने और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया और वहां उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >