हार्डडिस्क की कॉपी अपने साथ लेकर गयी तेलंगाना एटीएस

राजेंद्र आश्रम से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी तौसीफ का मामला कई अन्य एजेंसियां भी गया अाकर कर चुकी हैं जांच अहमदाबाद बम ब्लास्ट का आरोपित है तौसीफ गया : गया से गिरफ्तार अहमदाबाद बम ब्लास्ट के आरोपित संदिग्ध आतंकी तौसीफ व अन्य दो के मामले में बुधवार को तेलंगाना एटीएस के अधिकारी साइबर कैफे पहुंचे. […]

राजेंद्र आश्रम से पकड़े गये संदिग्ध आतंकी तौसीफ का मामला

कई अन्य एजेंसियां भी गया अाकर कर चुकी हैं जांच
अहमदाबाद बम ब्लास्ट का आरोपित है तौसीफ
गया : गया से गिरफ्तार अहमदाबाद बम ब्लास्ट के आरोपित संदिग्ध आतंकी तौसीफ व अन्य दो के मामले में बुधवार को तेलंगाना एटीएस के अधिकारी साइबर कैफे पहुंचे. एटीएस अधिकारियों ने साइबर कैफे में मौजूद चार कंप्यूटरों की जांच की और उसके हार्डडिस्क को कॉपी कर अपने साथ ले गयी है. सूत्रों का कहना है कि एटीएस की टीम तौसीफ द्वारा भेजे गये मेल आदि का पता हार्डडिस्क के माध्यम से लगायेगी.
तेलंगाना एटीएस की टीम मंगलवार को ही गया पहुंच गयी थी और उस दिन साइबर कैफे के मालिक से पूछताछ की गयी थी. गौरतलब है कि 13 सितंबर 2017 को साइबर कैफे के मालिक की सजगता से तौसीफ व सन्ना खान को गिरफ्तार किया गया था. बाद में पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर करमौनी से इनके सहयोगी गुलाम सरवर को गिरफ्तार किया था.
इसके बाद देश की सारी जांच एजेंसियां सक्रिय हुई थीं. इधर, साइबर कैफे मालिक अनुराग बसु का कहना है कि आतंकी को पकड़वाने के चक्कर में मेरा पूरा बिजनेस ही चौपट हो गया है. कैफे में ग्राहक तो कम ही आ रहे हैं, यहां के स्टाफ भी काम छोड़ कर चले गये हैं. उन्होंने बताया कि आतंकी पकड़े जाने के बाद दुकान व मकान का किराया देना मुश्किल हो गया है. समय-समय पर यहां जांच एजेंसियां पहुंच रही हैं. अब तो हालात यह है कि घर में राशन की भी कमी होने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >