श्रीलंका के विदेश मंत्री आज आयेंगे बोधगया

बोधगया : श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना गुरुवार की शाम को बोधगया आयेंगे. वह यहां होटल रॉयल रेजीडेंसी में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को वाराणसी व उसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. श्रीलंकन विदेश मंत्री के साथ उनकी पत्नी स्टेला मारापाना, मंत्री के पीए व सिक्यूरिटी अफसर भी बोधगया आयेंगे. उनके […]

बोधगया : श्रीलंका के विदेश मंत्री तिलक मारापाना गुरुवार की शाम को बोधगया आयेंगे. वह यहां होटल रॉयल रेजीडेंसी में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को वाराणसी व उसके बाद दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. श्रीलंकन विदेश मंत्री के साथ उनकी पत्नी स्टेला मारापाना, मंत्री के पीए व सिक्यूरिटी अफसर भी बोधगया आयेंगे. उनके साथ दिल्ली में प्रतिनियुक्त श्रीलंका के हाइ कमिश्नर, डिप्टी हाइ कमिश्नर व प्रोटोकॉल अधिकारी भी होंगे.

हालांकि, श्रीलंका के विदेश मंत्री बुधवार को ही कोलंबो से दिल्ली व पटना होते हुए राजगीर पहुंच चुके हैं. यहां उनका प्रवास राजगीर के इंडो होक होटल में कराया गया. गुरुवार को नालंदा यूनिवर्सिटी व राजगीर के इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित चौथे इंटरनेशनल धर्म कॉन्फ्रेंस में श्रीलंकन विदेश मंत्री सम्मानित अतिथि के रूम में शामिल होंगे.

श्रीलंका के विदेश…
इसके बाद शाम को बोधगया पहुंचेंगे. श्रीलंकन विदेश मंत्री के आगमन को लेकर बुधवार को ही श्रीलंका के हाइ कमिश्नर व सेना के एक अधिकारी बोधगया पहुंचे और महाबोधि मंदिर के साथ-साथ महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया (श्रीलंका बौद्ध मठ) में पूजा-अर्चना की.
चौथी इंटरनेशनल धर्म कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए पहुंचे राजगीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >