पर्स में था कॉलेज का आई कार्ड, आधार, एटीएम व पैसा
गया : गंगा-सतलज एक्सप्रेस के एक कोच में यात्रा कर रही एक युवती का पर्स उचक्काें ने उड़ा लिया. ट्रेन मुगलसराय स्टेशन स्थित यार्ड से जैसे ही खुली ताक लगाये उचक्काें ने युवती का पर्स झपट कर फरार हो गये. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष परशुराम सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती नवादा जिले के न्यू एरिया के रहनेवाले राजेंद्र प्रसाद की बेटी अर्चना कुमारी है. उसने अज्ञात लोगों पर गया रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पर्स में कॉलेज का आईकार्ड, आधार कार्ड व पैसा था. पीड़ित ने बताया कि वह बनारस के एक कॉलेज में पढ़ती है. छुट्टी के बाद अपने घर नवादा जा रही थी इसी दौरान यह घटना हुई.
खिड़की के पास बैठें, तो सामान पर रखें ध्यान : सावधान, अगर खिड़की के पास बैठ कर ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो विशेष कर अपने सामान पर ध्यान दें. आये दिन चलती ट्रेन से उचक्के सामान उड़ाने में सफल हो जाते हैं.
