गया : पुलिस लाइन में 251 दिन की कठिन ट्रेनिंग प्राप्त कर शनिवार की सुबह 257 सिपाही विधिवत रूप से पास आउट हो गये. अब इनकी तैनाती भोजपुर व बक्सर जिले में की जायेगी. पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी भवन निर्माण सुनील कुमार ली. परेड के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त सिपाहियों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था. पास आउट होनेवाले सिपाहियों ने शानदार परेड प्रस्तुत कर अपने आला अधिकारियों की वाहवाही लूटी. साहस व आत्मविश्वास से लबरेज के साथ सिपाहियों के बढ़ रहे कदम उनके बुलंद हौसलों का बखूबी बखान कर रहे थे. इस मौके पर प्रशिक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करनेवाले सिपाहियों को डीजी ने अपने हाथों से पुरस्कृत भी किया. कार्यक्रम का शुभारंभ पासिंग आउट परेड से शुरू हुआ. परेड की सलामी डीजी सुनील कुमार ने ली. परेड की सलामी डीजी सुनील कुमार ने ली. उनके साथ एसएसपी गरिमा मलिक भी साथ थी.
गया में कठिन ट्रेनिंग ले पास आउट हुए 257 सिपाही
गया : पुलिस लाइन में 251 दिन की कठिन ट्रेनिंग प्राप्त कर शनिवार की सुबह 257 सिपाही विधिवत रूप से पास आउट हो गये. अब इनकी तैनाती भोजपुर व बक्सर जिले में की जायेगी. पासिंग आउट परेड की सलामी डीजी भवन निर्माण सुनील कुमार ली. परेड के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त सिपाहियों के बीच गजब का […]
