अब दो जनवरी को बोधगया आयेंगे दलाई लामा

पहले 26 दिसंबर को आनेवाले थे धर्म गुरु आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है तैयारी बोधगया : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के अब दो जनवरी को बोधगया पहुंचने की सूचना है. पहले उनका 26 दिसंबर को आना प्रस्तावित था. उनके आने के बाद आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की […]

पहले 26 दिसंबर को आनेवाले थे धर्म गुरु

आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है तैयारी
बोधगया : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के अब दो जनवरी को बोधगया पहुंचने की सूचना है. पहले उनका 26 दिसंबर को आना प्रस्तावित था. उनके आने के बाद आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जायेगी. दलाई लामा के आगमन की तिथि में हुए बदलाव की जानकारी जिला प्रशासन को भी दे दी गयी है. हालांकि, दलाई लामा के बोधगया अागमन व उनके बोधगया प्रवास के दौरान श्रद्धालुओं को प्रवचन देने व अन्य कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है
व इसे लेकर बोधगया की सुरक्षा भी बढ़ायी जा रही है. कालचक्र मैदान में अस्थायी थाना खोला गया है व कालचक्र मैदान के साथ-साथ दलाई लामा के प्रवास स्थल तिब्बत मोनास्टरी की व्यवस्था व सुरक्षा के बिंदुओं पर कसरत जारी है. गुरुवार को इसे लेकर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने तिब्बत मोनास्टरी की पड़ताल की व संबंधित बिंदुओं को चिह्नित किया. बोधगया में यातायात व्यवस्था में सुधार किये जा रहे हैं. गुरुवार से बोधगया-दोमुहान रोड में नोड वन व बोधगया-गया रिवर साइड रोड में राजापुर मोड़ के पास से ऑटो व बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. ऑटो व ई-रिक्शा को कोडिंग कर पारी के आधार पर कम संख्या में मंदिर क्षेत्र यानी एसबीआई मोड़ तक आने की इजाजत दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >