हेडमास्टर के खिलाफ छात्रों ने किया हंगामा

फतेहपुर : प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने स्कूल में बरती जा रही अनियमितता को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप था कि प्रभारी प्राचार्य मुंद्रिका प्रसाद 2016 में आयी छात्रवृत्ति व साइकिल का पैसा नौवीं क्लास के बदले दशम वर्ग के छात्रों को दे दिया है. हेडमास्टर से […]

फतेहपुर : प्लस टू राम सहाय उच्च विद्यालय के दर्जनों छात्रों ने स्कूल में बरती जा रही अनियमितता को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. छात्रों का आरोप था कि प्रभारी प्राचार्य मुंद्रिका प्रसाद 2016 में आयी छात्रवृत्ति व साइकिल का पैसा नौवीं क्लास के बदले दशम वर्ग के छात्रों को दे दिया है. हेडमास्टर से इस बात की शिकायत की गयी तो उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. न ही इस पर कोई कार्रवाई की गयी है. साथ ही छात्रों का कहना था कि हर साल विकास शुल्क के रूप में पैसा लिया जाता है.

स्कूल के कई कक्षाओं में लाइट व पंखे की सुविधा नहीं है. कई खिड़कियां टूटी हुईं हैं. भम्रण के आनेवाले पैसों का भी गबन कर लिया जाता है. किसी छात्र को शैक्षणिक भम्रण पर नहीं ले जाया गया है.

मैट्रिक का फार्म भरने के लिए बिहार बोर्ड ने 830 रुपये की राशि तय की है. जबकि प्रभारी 1250 रुपये प्रत्येक छात्र से ले रहे हैं. इधर हेडमास्टर मुंद्रिका प्रसाद का कहना है कि छात्रों के योजना की राशि सभी के बैंक खाते में डाला जा रहा है. उसका गबन नहीं किया जा सकता है. साथ ही फाॅर्म भरने में बोर्ड ने जो राशि तय की है वहीं लिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >