डायबिटीज पर और जागरूकता की जरूरत

मधुमेह जागरूकता सप्ताह संपन्न गया : लायंस क्लब गया की ओर से चल रहे मधुमेह जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन क्लब के सदस्यों ने समाहरणालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लायंस क्लब के सदस्यों ने पदाधिकारियों को डायबिटीज से बचने व फिट रहने की […]

मधुमेह जागरूकता सप्ताह संपन्न

गया : लायंस क्लब गया की ओर से चल रहे मधुमेह जागरूकता सप्ताह के अंतिम दिन क्लब के सदस्यों ने समाहरणालय के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. डीएम कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लायंस क्लब के सदस्यों ने पदाधिकारियों को डायबिटीज से बचने व फिट रहने की कई जानकारी दी. डीएम ने बताया कि मधुमेह से वर्तमान में पूरे विश्व में 347 मिलियन लाेग ग्रसित हैं. इस बीमारी के कारण हर वर्ष 3.4 मिलियन लाेगाें की माैत पूरे विश्व में हाे जाती है. इस बीमारी काे जागरूकता, कठाेर नियंत्रण व समय से चिकित्सा से ही राेक पाना संभव है. चिकित्सकों ने बताया कि दिनभर बैठ कर काम करनेवालों के लिए व्यायाम बहुत जरूरी है.
बैठक में डायबिटीज को लेकर लोगों को और भी बेहतर तरीके से कैसे जागरूक किया जाये इस पर भी चर्चा हुई. सभी ने माना कि इस बीमारी को लेकर अभी और जागरूकता की जरूरत है. इस मौके पर डीएम कुमार रवि, सिविल सर्जन डाॅ राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, हृदय राेग विशेषज्ञ डाॅ पीके सिन्हा, डीपी खेतान, डायबिटीज राेग विशेषज्ञ डॉ सुमित कुमार, शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ विजय करण व अन्य मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन लायंस क्लब के सचिव तनवीर ए उस्मानी ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >