डोभी : बुधवार की देर शाम पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कार्रवाई का करीब आधा दर्जन शराब के धंधेबाजों पकड़ा है.
जानकारी के अनुसार, डोभी पुलिस व आबकारी द्वारा थाना क्षेत्र के अमारूत पोखरा पर महादलित टोले में छापेमारी की. इसमें जगदेव मांझी उर्फ धुआं मांझी को 60 किलो महुआ तथा आठ लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसी प्रकार आबकारी विभाग द्वारा कोठवारा के महादलित टोले से एक शराबी धोचा मांझी को पकड़ा गया.
वहीं, सेवइचक निवासी मुरारी प्रसाद व अन्य को शराब पीने के आरोप में आबकारी विभाग के पदाधिकारियों ने पकड़ कर अपने साथ गया ले गये है.
