थाईलैंड के दिवंगत राजा को दी गयी श्रद्धांजलि

बोधगया : थाइलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल अदुल्यदेज की मृत्यु के एक वर्ष वाद गुरुवार को थाइलैंड में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. थाईलैंड के राजा के अंतिम संस्कार के दिन यानी गुरुवार को बोधगया स्थित थाई भारत सोसाइटी बौद्ध मठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीएम […]

बोधगया : थाइलैंड के दिवंगत राजा भूमिबोल अदुल्यदेज की मृत्यु के एक वर्ष वाद गुरुवार को थाइलैंड में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. थाईलैंड के राजा के अंतिम संस्कार के दिन यानी गुरुवार को बोधगया स्थित थाई भारत सोसाइटी बौद्ध मठ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डीएम कुमार रवि व बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे भी शामिल हुए. कार्यक्रम में काफी संख्या में बौद्ध भिक्षु व थाइलैंड के श्रद्धालु भी शामिल हुए. सभी ने थाइलैंड के दिवंगत राजा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. इस मौके पर डीएम कुमार रवि ने थाइलैंड के बौद्ध भिक्षुओं को चीवर भी दान किये. बाद में शाम को बौद्ध भिक्षुओं ने महाबोधि मंदिर में शांति प्रार्थना भी की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >