डोभी में महुआ धंधेबाज चढ़ा पुलिस के हत्थे

डोभी : महकार-अमारूत निवासी महुआ धंधेबाज पुनीत सिंह को शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने पकड़ कर शनिवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर महकार के समीप मोटरसाइकिल पर दो बोरा महुआ को पकड़ा. इसी दौरान महुआ धंधेबाज पुनीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया […]

डोभी : महकार-अमारूत निवासी महुआ धंधेबाज पुनीत सिंह को शुक्रवार को देर शाम पुलिस ने पकड़ कर शनिवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर महकार के समीप मोटरसाइकिल पर दो बोरा महुआ को पकड़ा. इसी दौरान महुआ धंधेबाज पुनीत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. उसे शुक्रवार को ही देर शाम पुलिस ने पकड़ लिया. पुनीत का मुख्य धंधा झारखंड से लाकर शराब बनाने वाले माफिया को महुआ फुल बेचना है. इस मामले में पुलिस इस धंधेबाज को कई बार जेल भेजा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >