प्रशासन ने की शांति की अपील

कुड़वा गोलखपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद एसडीओ व डीएसपी ने बैठक कर दोनों पक्षों की सुनीं बातें खिजरसराय : प्रखंड के कुड़वा गोलखपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने शांति की अपील की. एसडीओ एसडीओ राधाकांत व डीएसपी विजय कुमार ने दोनों पक्षों के […]

कुड़वा गोलखपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद

एसडीओ व डीएसपी ने बैठक कर दोनों पक्षों की सुनीं बातें
खिजरसराय : प्रखंड के कुड़वा गोलखपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने शांति की अपील की. एसडीओ एसडीओ राधाकांत व डीएसपी विजय कुमार ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनकी बातों को गंभीरता से सुना व दोनों पक्षों से मामले को पटापेक्ष करने को कहा. उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष के लोग अापसी भाईचारा को बनाये रखें. प्रशासन को सारी बातें पता चल चुकी है. प्रशासन मामले की शुरुआत करने वाले व उसको बढ़ावा करने वालों पर कार्रवाई
करेगी ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृति नहीं हो. उन्होंने किसी भी तरह की घटना की सूचना अविलंब प्रशासन को देने का आग्रह किया. मौके पर थाना प्रभारी निशांत कुमार, पूर्व प्रमुख खुर्शीद आलम, मुंद्रिका यादव, कुड़वा मुखिया संजय पासवान आदि मौजूद थे. गौरतलब है कि गांव में दोनों पक्षों के विवाद के बाद पुलिस प्रशासन कैंप कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >