अपने पूर्वजों को मत भूलिए : अश्विनी

17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम का हुआ विधिवत समापन सरकार ने जो वादा किया थी, उसे पूरा किया : डॉ प्रेम कुमार गया : 17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम का बुधवार को विधिवत समापन हुआ. इस माैके पर विष्णुपद मंदिर के बाहर बने मंच से समापन समाराेह काे संबाेधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी […]

17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम का हुआ विधिवत समापन
सरकार ने जो वादा किया थी, उसे पूरा किया : डॉ प्रेम कुमार
गया : 17 दिवसीय पितृपक्ष महासंगम का बुधवार को विधिवत समापन हुआ. इस माैके पर विष्णुपद मंदिर के बाहर बने मंच से समापन समाराेह काे संबाेधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चाैबे ने कहा कि अपने पूर्वजाें काे मत भूलिए.
अपनी संस्कृति काे बचायें तभी समाज बचेगा. प्रकृति व पर्यावरण काे बचायें तभी सृष्टि बचेगी. पर्यावरण की रक्षा करें. उन्हाेंने कहा कि गया जैसी पावन जगह अन्यत्र नहीं, जहां स्वयं भगवान विष्णु विराजमान हैं. वहीं, मुख्य अतिथि कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि सरकार ने जाे मेले के उद्घाटन के समय कहा, वह पूरा किया.
यात्रियाें ने भी सरकार व जिला प्रशासन के कामकाज व व्यवस्था की सराहना की है. केंद्र सरकार ने गया काे हेरिटेज सिटी में रखते हुए फंड दिया है. याेजना बनायी जा रही है. इस माैके पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी, विधायक अभय कुशवाहा, राजीव नंदन दांगी, समेत अन्य मौजूद थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >