प्रधान डाकघर में गंगाजल का स्टॉक खत्म

गंगोत्री का गंगा जल 11 महीनों से डाक घर में नहीं पटना सर्किल ऑफिस को पत्र भेज कर जल्द गंगाजल भेजने का किया अनुरोध गया : शहर के प्रधान डाकघर में गंगा जल का स्टॉक महीनों से खत्म है. इसके कारण यहां गंगा जल खरीदने आनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. […]

गंगोत्री का गंगा जल 11 महीनों से डाक घर में नहीं

पटना सर्किल ऑफिस को पत्र भेज कर जल्द गंगाजल भेजने का किया अनुरोध
गया : शहर के प्रधान डाकघर में गंगा जल का स्टॉक महीनों से खत्म है. इसके कारण यहां गंगा जल खरीदने आनेवाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यह स्थिति तब है जब रविवार से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने जा रहा है. ऐसे में गया से गंगा जल लेकर बैजनाथ धाम रवाना होने वाले श्रद्धालु मायूस हैं. इस मामले में डाक विभाग ने पटना सर्किल ऑफिस को पत्र भेज कर जल्द-से-जल्द गंगा जल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.
पिछले साल शुरू हुई थी योजना
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में डाकघरों के माध्यम से गंगा जल पहुंचाने की योजना शुरू की गई थी. इस योजना के तहत ऋषिकेश व गंगोत्री का गंगा जल क्रमश: 200 और 500 एमएल के पैक में डाक विभाग को उपलब्ध कराया गया. बता दें कि हिंदू धर्मावलंबियों के लिए गंगा जल किसी अमृत से कम नहीं है. जहां ऋषिकेश के 200 ग्राम डिब्बा बंद गंगा जल की कीमत 15 रुपये है, वहीं गंगोत्री के गंगा जल की कीमत 25 रुपये है. इसी प्रकार ऋषिकेश के 500 ग्राम डिब्बा बंद गंगा जल की कीमत 22 और गंगोत्री के गंगा जल की कीमत 35 रुपये है.
कई बार पटना सर्किल ऑफिस से हो चुका है पत्राचार :
प्रधान डाकघर से अभी तक ऋषिकेश के गंगा जल 200 एमएल में 773 और 500 एमएल में 452 डिब्बे की ब्रिकी हो चुकी है. वहीं, पिछले साल जुलाई में डाक विभाग को मिले गंगोत्री का गंगा जल 200 एमएल के 31 और 500 एमएल के 33 डिब्बे उपलब्ध कराया गया था. इसके बाद से विभाग को गंगोत्री का गंगा जल नहीं भेजा गया है, जबकि इसको लेकर विभाग कई बार पटना सर्किल ऑफिस से पत्राचार कर चुका है.
भेजा गया है पत्र
गंगा जल का स्टॉक खत्म होने की जानकारी मिली है. इस मामले में पटना सर्किल ऑफिस को पत्र भेजा गया है. ग्राहकों के बीच पांच सौ एमएल वाले डिब्बा बंद गंगा जल की ज्यादा मांग है. इसे देखते हुए गंगोत्री व ऋषिकेश के गंगा जल के एक-एक हजार डिब्बा भेजने का अनुरोध किया गया है.
हम्माद जफर, प्रवर डाक अधीक्षक, डाक विभाग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >