बिहार में आधी रात के बाद गंडक बराज में घटा जलप्रवाह, फिर भी पूरी तरह टला नहीं खतरा, 24 घंटे हो रही निगरानी

Gandak River Flash Flood Alert: नेपाल में आई बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. इस बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है. आधी रात गंडक बराज के जलप्रवाह में कमी आने लगी है. साथ ही 24 घंटे निगरानी की जा रही है.

Gandak River Flash Flood Alert: नेपाल में भारी बारिश और प्रलयंकारी बाढ़ के बाद अब बिहार में भी नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता बढ़ गई है. खासकर गंडक नदी के किनारे बसे लोगों के लिए आने वाले घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं. प्रशासन ने संभावित बाढ़ और फ्लैश फ्लड को देखते हुए सीमावर्ती और निचले इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है. तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है और जरूरत पड़ने पर लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

गंज बराज का घट रहा जलप्रवाह

इस बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है. आधी रात के बाद गंडक बराज का जलप्रवाह घटने लगा है. लेकिन इसके बावजूद हर एक परिस्थिति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है. अगले कुछ घंटे बिहार के तटीय इलाके में रह रहे लोगों के लिए बेहद भारी हो सकता है. कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. गंडक बराज का जलप्रवाह कुछ इस तरह है...

शाम 7.30 बजे - 1,04,400 क्यूसेक

रात 8:30 बजे - 1,14,000 क्यूसेक

रात 9.00 बजे - 1,26,500 क्यूसेक

रात 9:30 बजे - 1,36,700 क्यूसेक

रात 10.00 बजे - 1,42, 100 क्यूसेक

रात 10:30 बजे - 1,47,500 क्यूसेक

रात 11.00 बजे - 1,50,200 क्यूसेक

रात 12.30 बजे - 1,42, 100 क्यूसेक

रात 01.00 बजे - 1,29,000 क्यूसेक

6 जिलों के DM-SP ने की समीक्षा

बिहार के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से तैयारियों की जानकारी ली. प्रशासन की सबसे बड़ी चिंता उन परिवारों को लेकर है, जो नदियों और तटबंधों के आसपास निचले इलाकों में रहते हैं. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर लोगों को निकालने में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए.

संवेदनशील इलाकों में निगरानी

संवेदनशील इलाकों में लगातार निगरानी रखने के साथ माइकिंग और लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है. पश्चिम चंपारण में 5 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए हैं. जिला प्रशासन के अनुसार, संभावित फ्लैश फ्लड को देखते हुए तटबंध के आसपास के इलाकों में माइकिंग कराई गई और लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया. जिले में चल रहे 7 कम्युनिटी किचन के जरिए अब तक 1,150 से ज्यादा लोगों को भोजन कराया जा चुका है.

NDRF-SDRF की टीमें अलर्ट

प्रशासन ने राहत केंद्र और कम्युनिटी किचन पहले से चिन्हित कर लिए हैं. इन केंद्रों से मेडिकल टीमों को भी जोड़ा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोगों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकें. तटबंधों पर चौकीदारों और होमगार्ड के जवानों की लगातार पेट्रोलिंग कराई जा रही है. NDRF और SDRF की टीमें भी अलर्ट मोड में हैं.

इन नदियों के वाटर लेवल पर भी नजर

गंडक के साथ-साथ कोसी और बागमती नदी के आसपास के इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है. फिलहाल प्रशासन के मुताबिक स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू करने की तैयारी है.

लोगों से की गई ये अपील

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी न करें. सोशल मीडिया पर आने वाली अफवाहों और फेक न्यूज से बचें और केवल प्रशासन या अन्य आधिकारिक स्रोतों से मिलने वाली जानकारी पर भरोसा करें.

Also Read: बिहार के इन 27 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी संभावना, IMD की चेतावनी जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >